स्कूल परिसर में कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मचा हड़कंप, जांच में जुटा प्रशासन
(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले के एक स्कूल परिसर से जुड़ा कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। मामले को लेकर ग्रामीणों, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों में नाराजगी है, वहीं प्रशासन और शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी।
जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम बोडसरा स्थित एक स्कूल परिसर से जुड़ा एक आपत्तिजनक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा और आक्रोश का माहौल है। बताया जा रहा है कि वीडियो ग्रामीणों द्वारा बनाया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शैक्षणिक संस्थान बच्चों के भविष्य निर्माण के केंद्र होते हैं और उनकी गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं कई सामाजिक संगठनों ने भी मामले को गंभीर बताते हुए प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।
जांच में जुटा प्रशासन
घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है। संबंधित अधिकारियों द्वारा वायरल वीडियो की सत्यता और उससे जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और जांच के नतीजों का इंतजार किया जा रहा है। ग्रामीणों और अभिभावकों की मांग है कि यदि जांच में किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई महिला, लोगों ने युवक को दौड़ाया, बाइक छोड़कर फरार; वीडियो वायरल











