श्री गोपाल गौशाला नवापारा की नई कार्यकारिणी गठित, गिरधारी अग्रवाल बने निर्विरोध अध्यक्ष, इन्हे भी मिली जिम्मेदारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :–  नवापारा नगर की 105 वर्ष से अधिक पुरानी ऐतिहासिक धरोहर श्री गोपाल गौशाला में सोमवार को गौशाला के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं नागरिकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से गिरधारी अग्रवाल को आगामी तीन वर्षों के लिए पुनः गौशाला का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। उल्लेखनीय है कि यह उनका लगातार पांचवां कार्यकाल है।

बैठक की शुरुआत गौशाला समिति के संरक्षक मनमोहन अग्रवाल एवं गोपाल यादव की सहमति और अनुमति से की गई। इस दौरान रविशंकर साहू एवं संतोष माखीजा सहित उपस्थित सदस्यों ने प्रस्ताव रखा कि गिरधारी अग्रवाल के नेतृत्व में गौशाला का संचालन सुचारू रूप से हो रहा है तथा संस्था निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रही है। इस प्रस्ताव का उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ समर्थन किया और उन्हें पुनः अध्यक्ष चुना गया।

निर्वाचन के बाद गिरधारी अग्रवाल को नई कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने अपनी नई टीम में प्रफुल्ल दुबे को उपाध्यक्ष, राजू काबरा को सचिव, रूपेंद्र चंद्राकर को सह-सचिव, सुरेश काबरा को कोषाध्यक्ष तथा आत्माराम साहू एवं चंदू कंसारी को कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया।

 11 सदस्यीय नई कार्यकारिणी

नई 11 सदस्यीय कार्यकारिणी में अशोक गंगवाल, रमेश पहाड़िया, पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री, संतोष माखीजा, रविशंकर साहू, डॉ. टीकम वर्मा, वीरू नागवानी, डॉ. राजेंद्र गदिया, मोहन गोविंद अग्रवाल, मुन्ना यादव एवं ललित गंडेचा को शामिल किया गया है।

सामान्य सदस्यों में डॉ. टी.एन. रमेश, नंदकिशोर राठी, मनहरण शर्मा, सनत चौधरी, गोविंद राजपाल, मुन्ना सेन, सुरेश साहू, रवि साहू, कोमल साहू, धरम साहू एवं ललित पांडे को स्थान दिया गया है। वहीं विशेष आमंत्रित सदस्यों में राजकुमार कंसारी सहित महिला प्रतिनिधियों के रूप में ओमकुमारी साहू, योगिता सिन्हा, अन्नपूर्णा देवांगन एवं साधना सौरज को शामिल किया गया है। गौ सेवा गतिविधियों के लिए युवेंद्र यादव, प्रतीक शर्मा, आदित्य जैन एवं बादल देवांगन को गौ सेवक के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।

समिति के संरक्षक गोपाल यादव ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में गौशाला विकास के नए सोपान स्थापित करेगी। उन्होंने हाल ही में आयोजित गौ कथा की भव्य सफलता के लिए समिति के सभी सदस्यों एवं गौ कथाकार पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गौ सेवा और गौशाला से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए आसपास के गांवों और अंचल में भी गौ कथा जैसे आयोजन निरंतर किए जाएंगे।

उपाध्यक्ष प्रफुल्ल दुबे ने कहा कि नगर की सामाजिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक संस्थाओं को गौशाला में श्रमदान एवं सेवा कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एनसीसी, एनएसएस, महिला स्व-सहायता समूह तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता से गौशाला की प्रगति को और गति मिलेगी।

अंत में सचिव राजू काबरा ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पदाधिकारी चयन केवल एक औपचारिक व्यवस्था है, जबकि हम सभी समान भाव और समर्पण के साथ गौ सेवा के उद्देश्य से जुड़े हुए हैं। यही भावना संस्था को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गौ भागवत कथा: सरकार गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करे – पं. ब्रह्मदत्त शास्त्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button