प्रदेश में 30 जून तक 142.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, सबसे कम और ज्यादा इन जिलों में हुई वर्षा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ में 1 जून से 30 जून तक 142.4 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 293.7 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 67.4 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 125.8 मि.मी., सूरजपुर में 177.7 मि.मी., जशपुर में 284.8 मि.मी., कोरिया में 221.0 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 142.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले में 123.1 मि.मी. बलौदाबाजार में 154.7 मि.मी., गरियाबंद में 142.1 मि.मी., महासमुंद में 129.3 मि.मी. और धमतरी में 114.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

बिलासपुर में 87.9 मि.मी., मुंगेली में 109.7 मि.मी., रायगढ़ में 187.9 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 113.6 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 152.2 मि.मी., सक्ती में 83.2 मि.मी. कोरबा में 141.2 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 138.5 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। दुर्ग जिले में 103.7 मि.मी., कबीरधाम में 76.5 मि.मी., राजनांदगांव में 69.0 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 133.9 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 93.9 मि.मी., बालोद में 127.6 मि.मी. और बस्तर जिले में 190.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। कोंडागांव में 118.9 मि.मी., कांकेर में 151.9 मि.मी., नारायणपुर में 105.8 मि.मी., दंतेवाड़ा में 184.2 मि.मी., सुकमा में 93.0 मि.मी. और बीजापुर में 261.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

आज इन जिलों में वर्षा का अनुमान

पूरे छत्तीसगढ़ में आज बारिश होने की चेतावनी है। बिलासपुर-कोरबा समेत 18 जिलों में गरज चमक के साथ पानी बरसेगा। वहीं रायपुर-धमतरी समेत 15 जिलों में बिजली गिर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-बारिश की स्थिति बनी रहेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR

यह खबर भी जरुर पढ़े

सो रहे दम्पति पर आकाशीय बिजली गिरी, पति की मौत, पत्नी घायल

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल