नन्ही भवानी कंसारी की सुरीली तानों से गूंजा गायत्री मंदिर, रत्नांचल समिति ने प्रतिभा को सराहा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गायत्री परिवार मंदिर, राजिम में रत्नांचल जिला साहित्य समिति, गरियाबंद द्वारा “रत्नांचल पुस्तक परिचर्चा व सम्मान कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। इस समारोह में नन्ही कलाकार भवानी कंसारी को उनके सुमधुर गायन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी साहित्यकारों एवं प्रबुद्ध जनों ने भवानी को अपना भरपूर स्नेह और आशीर्वचन दिया। अपनी प्यारी मुस्कान के साथ देशभक्ति गीत ‘संदेशे आते हैं’, ‘हँस के उठे’ और ‘अयि गिरिनन्दिनी’ स्तोत्र के मनमोहक गायन से भवानी ने पूरे कार्यक्रम में समां बांध दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष व पूर्व सांसद चंदूलाल साहू थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष महेश यादव व कार्यक्रम अध्यक्ष व वरिष्ठ साहित्यकार काशीपुरी कुंदन उपस्थित रहे। रत्नांचल जिला साहित्य समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सुकुमार ‘साहिर’ एवं सचिव फणेंद्र साहू की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष सोनकर ‘मंडल’ द्वारा किया गया।
इस गरिमामय समारोह में कवि व सामाजिक कार्यकर्ता नूतन लाल साहू, जितेंद्र सुकुमार ‘साहिर’, कवयित्री व लेखिका सुश्री सरोज कंसारी, सुश्री कल्याणी कंसारी, डॉ. मुन्नालाल देवदास, पुरुषोत्तम चक्रधारी, प्रदीप कुंवरदादा, बी.एल. श्रीवास, विजय सिन्हा, रेनू शर्मा, भोजराम साहू, संतोष साहू, अशोक शर्मा, केंवरा यदु, सुरेश बंजारे, मनीराम साहू (धमतरी), धर्मेंद्र सिन्हा (धमतरी), बंधु राजेश्वर खरे, संतोष शर्मा, प्रदीप मिश्रा, युवराज देवदास और सुखीराम साहू उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान भवानी के सुरीले और मधुर गायन से पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उपस्थित सभी अतिथियों, रचनाकारों और समिति के पदाधिकारियों ने भवानी को सम्मान पत्र व प्रतीक चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
वक्ता मंच रायपुर ने करेली बड़ी के 12 बाल कवियों का किया सम्मान, बाल प्रतिभाओं को मिला सृजन का सम्मान











