नवापारा नगर पालिका सभापति सहदेव कंसारी का निधन, नगर में शोक की लहर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवापारा-राजिम :नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा के वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद एवं नगर पालिका सभापति सहदेव कंसारी का शुक्रवार देर रात हृदयाघात (हार्ट अटैक) आने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर फैलते ही पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई।

शनिवार को आयोजित अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने दिवंगत सहदेव कंसारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सरल, मिलनसार एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व को याद किया।

अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया, जिसमें परिजनों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा एवं कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के सदस्य तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। सहदेव कंसारी के निधन को नगर की सार्वजनिक एवं सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। उनके निधन से नगर पालिका परिषद सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

वरिष्ठ भाजपा नेता रतिराम साहू के निधन पर पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने जताया शोक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button