राजिम ब्रेकिंग : खेत में मिली अधेड़ की लाश , पुलिस ने जताई इस बात की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजिम से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां खेत मे  एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की लाश मिली है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामला राजिम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार राजिम थाना क्षेत्र अंतर्गत पथर्रा रोड पर बंजर खार स्थित सूखा तालाब के पास खेत मे एक अज्ञात शख्स का लोगों ने देखी। जिसके बाद इसकी सूचना राजिम पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्मार्टम के लिए भिजवाया।

राजिम थाना प्रभारी अमृत साहू ने बताया कि मृतक की उम्र 45-50 के बीच होगी। बाडी पर किसी भी प्रकार से चोट के निशान नहीं मिले है । मृतक को कुछ सालों से इस क्षेत्र मे देखा जा रहा था । उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी इसलिए अपना नाम पता भी नहीं बता पाता था। लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है । पुलिस ने इसे स्वाभाविक मृत्यु बताया है। शव को पीएम के लिए भिजवा दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति का पता चल सकेगा । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/C7QN0NrnwpXJTuXhHzgeBA

यह खबर भी जरूर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग : 10 साल के मासूम के साथ दुष्कर्म, घर में अकेले पाकर घटना को दिया अंजाम

 

 

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल