राजिम ब्रेकिंग : 10 साल के मासूम के साथ दुष्कर्म, घर में अकेले पाकर घटना को दिया अंजाम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजिम से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक 10 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी ने सुनेपन का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की तालाश में जुट गई है। मामला राजिम थाना क्षेत्र का है।

Rajim Thana

जानकारी के अनुसार राजिम थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने मासूम को बहला फुसलाकर घटना को अंजाम दिया। वही आरोपी के द्वारा वारदात के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। घटना के बाद मामूस गुमशूम रहती थी। परिजनों को जब मामले की जानकारी हुई, तो थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

इधर वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है। राजिम थाना प्रभारी अमृत लाल साहू ने बताया कि मासूम के साथ दुष्कर्म की शिकायत आई है। आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस की टीम आरोपी की तालाश में जुट गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JSETNQGXkLs0YBaCYhydqR

यह खबर भी जरूर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: शौच के लिए गई महिला से दुष्कर्म : गाड़ी छोड़कर भागा आरोपी सिंधौरी से गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल