तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को उड़ाया, एक की मौत, कार चालक फरार, Live Video आया सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मारी दी। घटना के बाद कार सड़क किनारे खड़ी दूसरी स्कूटी को ठोकते हुए एक दुकान में जा घुसी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे का लाइव वीडियो (Live Video) भी सामने आया है। मामला बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, रहंगी निवासी देवेंद्र शर्मा उर्फ दादा महाराज (52 वर्ष) स्कूटी से किसी काम से निकले थे। हिर्री माइंस चौक के पास उन्होंने सड़क पार करने का प्रयास किया। इसी दौरान बिलासपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। सीसीटीवी फुटेज में कार चालक वाहन को बचाने की कोशिश करता दिखाई देता है, लेकिन तेज रफ्तार के कारण हादसा टल नहीं सका।
हादसे का Live Video आया सामने
टक्कर इतनी भीषण थी कि देवेंद्र शर्मा हवा में उछलकर कई फीट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़ी दूसरी स्कूटी को टक्कर मारते हुए एक दुकान में जा घुसी। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि हादसे के बाद घायल देवेंद्र शर्मा करीब 25 मिनट तक सड़क पर तड़पते रहे। डायल-112 और एंबुलेंस को सूचना देने के बावजूद समय पर मदद नहीं पहुंची। आखिरकार स्थानीय लोगों ने उन्हें निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जरूरत के समय आपातकालीन सेवाएं नहीं पहुंचीं, जबकि घटना के काफी देर बाद एक साथ तीन डायल-112 वाहन मौके पर पहुंचे।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और दोनों क्षतिग्रस्त स्कूटियों को जब्त कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार कार चालक की पहचान और तलाश की जा रही है।
वीडियो
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
ब्रेकिंग: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, LIVE VIDEO आया सामने











