सास की तानों से तंग आकर बहू ने उठाया खौफनाक कदम, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक बहू ने अपनी सास की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि वृद्ध सास बहू को बार-बार ताना मारती थी। इसी बात से परेशान होकर धारदार हथियार से हमला कर वृद्ध की हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार तुमला थाना क्षेत्र के ग्राम कोनपारा निवासी पूनो बाई (65 वर्ष) अपने बेटे और बहू के साथ रहती थी। गुरुवार को पूनो बाई और उसकी बहू मुनि बाई के बीच विवाद हो गया। जिससे के बाद मुनि बाई ने अपनी सास पूनो बाई पर घर में रखे हुए धारदार हथियार सिर पर वार कर दिया। सिर में आए गंभीर चोट की वजह से पूनो बाई की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

पुलिस ने आरोपी मुनि बाई को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या कबूल लिया। पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी सास बार-बार उसके चरित्र पर उंगली उठाती थी। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद गुस्से में आकर सास की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने महिला को न्यायिक रिमांड के लिए भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: महिला की धारदार हथियार से हत्या, खून से लथपथ मिली लाश, पति से पूछताछ कर रही पुलिस

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल