सेप्टिक टैंक से आ रही थी अजीब सी आवाज, लोगों ने झांक कर देखा तो उड़ गए होश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- घर के लिए नवनिर्मित सेप्टिक टैंक के लिए खोदे गए 10 फिट गड्ढे में से अजीब सी आवाज आ रही थी। घर के लोगों ने जब गड्ढे में झांक कर देखा तो एक तेंदुआ दिखा। जिसके बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। मामले की जानकारी ग्रामीणों की लगी तो मौके पर तेंदूए को देखने लोगों की भीड़ जमा हो गई, सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर तेंदूए का रेस्क्यू किया गया ।

जानकारी के अनुसार बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत सिहावा के आश्रित ग्राम डोंगरीपारा में तेंदुआ नवनिर्मित सेप्टिक टैंक में गिर गया । बता दे कि डोंगरीपारा गांव पहाड़ी के ठीक नीचे बसा है। पानी की तलाश में तेंदुआ डोंगरी पारा के गांव पहुंचा। घर से थोड़ी दूर पर एक नवनिर्मित सेप्टिक टैंक था। तेंदुआ जब सेप्टिक टैंक के करीब पहुंचा तो उसे वहां पर पानी नजर आया। तेंदुए ने पानी देखते ही छलांग लगा दी। तेंदुआ पानी पीने के लिए तो नीचे कूद गया लेकिन टैंक से निकलना उसके लिए मुश्किल हो गया ।

ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ रात करीब तीन बजे टैंक में गिरा था। लोगों को तेंदुए के गिरे होने की सूचना सुबह मिली जब टैंक के पास से गुर्राने की आवाजें सुनाई पड़ी। सूचना के बाद मौके पर बिरगुड़ी वन विभाग की टीम पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद तेंदुए को वहां से निकाले में टीम असफल रही। अंततः जेसीबी की मदद से टैंक को तोड़ा गया और पांच घंटे के रेस्क्यू के बाद तेंदुए को बाहर निकाला गया ।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: घर में घुसकर तेंदुए ने किया पिता-पुत्र पर हमला, थोड़ी देर बाद तेंदुआ मिला मृत

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल