साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म, जंगल में ले जाकर जबरदस्ती रेप, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने बच्ची को साइकिल सिखाने के बहाने जंगल की ओर ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। मामला बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार ग्राम नीरतू निवासी दीपक पटेल (30 वर्ष) ने सीपत क्षेत्र के एक बच्ची को साइकिल सिखाने का झांसा देकर रैलहा जंगल की ओर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत पीड़िता के परिजन ने सीपत थाने में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 64(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
मुखबिर की सूचना पर घर से दबोचा
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सीपत पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी। पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर ग्राम नीरतू स्थित आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











