सावन के अंतिम सोमवार होगा बाबा गरीबनाथ का सहस्र जलधारा अभिषेक, धार्मिक एवं सांस्कृतिककार्यक्रमों का भी होगा आयोजन
24 अगस्त को राजिम की रानी श्याम कुमारी धर्मशाला में होगा भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– धर्म एवं संस्कृति की पावन नगरी, छत्तीसगढ़ के प्रयाग राजिम में सावन मास के अंतिम सोमवार, 24 अगस्त 2026 को भगवान शिव के अनन्य भक्तों के लिए भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम में राजिम विधानसभा विधायक रोहित साहू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
श्री राजीवलोचन कुलेश्वरनाथ बोल-बम कांवड़िया संघ के तत्वावधान में रानी श्यामकुमारी धर्मशाला, राजिम स्थित बाबा गरीबनाथ महादेव मंदिर में बाबा गरीबनाथ का सहस्र जलधारा अभिषेक श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया जाएगा। सहस्र जलधारा अभिषेक में राजिम क्षेत्र सहित आसपास के हजारों शिवभक्त एवं श्रद्धालु शामिल होंगे। प्रातः 10 बजे से महानदी मैया से मानव श्रृंखला बनाकर जल लाया जाएगा। इसके पश्चात पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा गरीबनाथ महादेव का सहस्र जलधारा से अभिषेक किया जाएगा।
समिति के सदस्यों ने बताया कि आयोजन में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री, सांसद, विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों के भी शामिल होने की संभावना है। सावन के अंतिम सोमवार होने के कारण इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
सांस्कृतिक प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र

सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज भव्य आयोजन को देखते हुए संघ के पदाधिकारियों द्वारा लगातार बैठकें आयोजित कर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गरियाबंद जिला के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा स्थानीय प्रशासन को आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में समिति की ओर से ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है।
संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आयोजन को सफल, व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए लगातार दिन-रात जुटे हुए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सांस्कृतिक प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र सहस्र जलधारा अभिषेक के साथ धार्मिक वातावरण को और अधिक भव्य बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कला मंच ‘रंग ’ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी जाएगी।
यह सांस्कृतिक प्रस्तुति प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगी। सावन के अंतिम सोमवार और बाबा गरीबनाथ के सहस्र जलधारा अभिषेक के इस पावन अवसर पर राजिम में श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बाबा गरीबनाथ महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
शिवमहापुराण कथा में शामिल हुए विधायक रोहित साहू, समिति की मांग पर विधायक ने की ये घोषणा











