शिवमहापुराण कथा में शामिल हुए विधायक रोहित साहू, समिति की मांग पर विधायक ने की ये घोषणा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– फणिकेश्वर नाथ महादेव सेवा समिति, फिंगेश्वर के तत्वावधान में फणिकेश्वर नाथ महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा का 17 अगस्त को भक्तिमय वातावरण में विराम हुआ। कथा के सातों दिनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पहुंचे और भगवान शिव की महिमा का श्रवण किया।

कथा के अंतिम दिवस क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू भी फिंगेश्वर पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया और कथा का श्रवण किया। इस दौरान कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, धर्मप्रेमी नागरिक एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

धर्मशाला निर्माण की घोषणा

कथा के दौरान फणिकेश्वर नाथ महादेव सेवा समिति ने फिंगेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं एवं बाहर से पहुंचने वाले धर्मप्रेमी नागरिकों की सुविधा के लिए सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला निर्माण की मांग विधायक रोहित साहू के समक्ष रखी। समिति की मांग पर विधायक ने धर्मशाला निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।

विधायक रोहित साहू ने कहा कि फिंगेश्वर के राजा नीलेंद्र बहादुर सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित हैं। उनके द्वारा धर्मशाला के लिए उपयुक्त स्थल का चयन किए जाने के बाद वहां सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि समिति की मांग को निश्चित रूप से पूरा किया जाएगा।

सात दिनों तक गूंजती रही शिव महिमा

शिवमहापुराण कथा के कथा व्यास पंडित भूपेंद्र धर दीवान ने सात दिनों तक भगवान शिव की महिमा, शिव तत्व और भगवान शिव से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और पूरा फिंगेश्वर नगर शिवमय वातावरण से सराबोर रहा।

कथा के विराम दिवस पर समिति ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमी नागरिकों, सहयोगियों एवं सभी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा का विराम भले ही हो गया, लेकिन कथा से मिले शिवभक्ति, धर्म और आस्था के संदेश की गूंज श्रद्धालुओं के मन में लंबे समय तक बनी रहेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

भक्ति और आनंद से गूंजा फिंगेश्वर: शिवमहापुराण कथा में विवाह प्रसंग सुन भवविभोर हुए श्रद्धालु, नन्हे शिव-पार्वती बने आकर्षण का केंद्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button