तीसरे हमले के फिराक में था तेंदुआ, महिला ने हिम्मत दिखाकर वॉलीबॉल नेट में पकड़ा, जंगल सफारी लाने के बाद मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद में 2 लोगों पर हमले के बाद तेंदुआ तीसरे हमले के फिराक में था। इस बीच एक महिला ने हिम्मत जुटाई और वॉलीबॉल नेट से आदमखोर तेंदुए को दबोच लिया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित पिंजरे में डाला और जंगल सफारी ले आए। यहां लाकर जब जांच की गई, तो विशेषज्ञों ने तेंदुए को मृत घोषित कर दिया है।

ढाई साल की बच्ची और युवक पर किया हमला

तेंदुए ने 38 वर्षीय युवक मनहरण यादव और ढाई साल की मासूम बच्ची रश्मि यादव पर हमला कर दिया था। युवक सुबह खेत में काम करने गया था। तभी तेंदुए ने युवक के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्से पर हमला कर दिया। इसके ठीक 4 घंटे बाद बच्ची अपने घर के आंगन में खेल रही थी, तभी तेंदुआ ने उस पर भी हमला कर दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीसरे हमले के फिराक में था तेंदुए

घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल के परिजनों को सहायता राशि दी। वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल को ओर न जाने तथा सुरक्षित एवं सतर्क रहने की हिदायत दी है। घटना के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई है। इधर गांव में तेंदुए के हमले के बाद लोग दहशत में थे। बताया जा रहा है कि तेंदुआ भूखा और घायल था, जिसके कारण ज्यादा खूंखार हो गया था। तेंदुआ तीसरे हमले के फिराक में था।

मां ने दिखाई हिम्मत

तेंदुआ बच्ची के घर के पास ही विचरण कर रहा था, जैसे ही तेंदुआ घर के पास आया बच्ची की मां ने वॉलीबॉल खेल में उपयोग में की जाने वाली नेट के जरिए तेंदुए को फंदे में फंसाया। जैसे ही तेंदुआ नेट के फंदे में फंसा अन्य ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी गई। वन विभाग ने तेंदुए को पिंजरे में डाला और जंगल सफारी पहुंचाया, जहां विशेषज्ञों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विशेषज्ञों ने घोषित किया मृत

इस मामले में वन अधिकारी ने बताया कि तेंदुए को ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया था, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित पिंजरे में डाला और जंगल सफारी ले गए। यहां लाकर जब विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: खूंखार तेंदुए ने कुछ ही घंटे में बच्ची और युवक पर किया हमला, तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल