मंदिर परिसर में पेड़ से लटका मिला शव, मचा हड़कंप, जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मंदिर परिसर में पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका मिला है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार रतनपुर स्थित प्रसिद्ध गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार को एक 70 वर्षीय वृद्ध ने मंदिर परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान ग्राम चोरभट्ठी गनियारी निवासी चमरा राम सिदार (70 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पिछले करीब एक माह से मंदिर परिसर में रह रहा था।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को चमरा राम सिदार मंदिर के सहायकों के साथ अमरकंटक दर्शन के लिए गया था। सभी लोग रात में वापस मंदिर परिसर लौट आए। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तक वह सामान्य रूप से पूजा-पाठ करता दिखाई दिया। पूजा-पाठ के कुछ समय बाद उसने मंदिर परिसर के यज्ञ स्थल के पास स्थित अमरूद (बिही) के पेड़ पर गमछे के सहारे फांसी लगा ली।
सूचना मिलते ही पहुंची रतनपुर पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने तत्काल रतनपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की टीम मंदिर परिसर में मौजूद लोगों और मृतक से परिचित लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप, देर रात से लापता था युवक, सुबह मिली लाश











