रायपुर एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज की फांसी पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- रायपुर के एम्स में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती एक मरीज ने आत्महत्या कर ली है। मरीज की लाश एम्स परिसर में ही फांसी पर लटकते हुए मिली है। बताया जा रहा है कि मरीज शुक्रवार से लापता था। मामले में परिजनों ने आमानाका थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। परिजन, एम्स प्रबंधन और पुलिस पतासाजी कर रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शुक्रवार से था लापता

जानकारी के अनुसार रायपुर गुढ़ियारी स्थित एकता नगर निवासी योगेश उपाध्याय के पिता महेंद्र कुमार उपाध्याय (57 वर्ष) को सिर दर्द की शिकायत थी। उसे गुरुवार को एम्स के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया था। शुक्रवार सुबह 7 बजे तक वे वार्ड में ही थे। इस दौरान उनके परिजन कुछ देर के लिए बाहर गए। करीब साढ़े 8 बजे के आसपास वह वापस वार्ड में आए तो महेंद्र वहां नहीं थे।

रायपुर एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती था मरीज

परिजन काफी खोजबीन की, लेकिन महेंद्र का कहीं पता नहीं चला। इसी जानकारी जब अस्पताल प्रबंधन को हुई, तो हड़कंप मच गया। परिजनों के अलावा अस्पताल स्टाफ भी आसपास वार्ड में खोजने की कोशिश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिले। सोमवार दोपहर को एम्स परिसर के पीछे से तेज बदबू आई। जांच की गई अस्पताल के पीछे बने टीन शेड रूम के अंदर लाश लटकी हुई थी। जिसके बाद आमानाका पुलिस को सूचना दी गई।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतक की लाश गमछे के सहारे एक ग्रिल पर लटकी हुई थी। मृतक की पहचान महेंद्र उपाध्याय के रुप में हुई। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस एम्स में तैनात सुरक्षाकर्मी और अस्पताल के स्टाफ से पूछताछ कर रही है। मरीज के अस्पताल से अचानक गायब होने के बाद से एम्स प्रबंधन की लापरवाही सामने आई थी। फिलहाल, पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से छानबीन में जुटी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W

यह खबर भी जरुर पढ़े

अस्पताल परिसर में संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, सर्पदंश पीड़िता के साथ आई थी, परिजन ने जताई हत्या की आशंका

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल