दो सड़क हादसों में 3 युवकों की मौत, पेड़ से टकराई बाइक, दूसरी घटना में दो बाइकों की जोरदार टक्कर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकरा गई। जिसमें नाबालिग समेत 2 लोगों की सिर फटने से मौत हो गई। दूसरी दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों हादसे रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना और पुसौर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़-खरसिया मार्ग पर प्रेमनगर में तपन ढाबे के नजदीक बाइक सवार दो युवक बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गए। बताया गया कि खड़गांव निवासी नवरत्न राठिया (30 साल) परिचित बायसी गांव निवासी कमलेश राठिया (17 साल) के साथ निकला था। दोनों किसी काम से धरमजयगढ़ से खरसिया रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान यह घटना हो गया। हादसे में दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

दूसरी घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है। ग्राम घुरनपाली निवासी कलशराम यादव (31 साल) शनिवार को बाइक पर सवार होकर ससुराल जा रहा था। वह सराईपाली रेंगाली (ओडिशा) जाने के लिए निकला था। इस दौरान बाघाडोला उद्यान के आगे सामने आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर चोट के कारण कलशराम यादव की मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरा बाइक चालक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार ने खोया इकलौता बेटा

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल