कोपरा नगर पंचायत का कांग्रेस ने किया घेराव, जमकर किया विरोध प्रदर्शनजन, समस्याओं को लेकर सौंपा 20 सूत्रीय ज्ञापन

सीएमओ पर मनमानी और अनियमितताओं के आरोप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले के नगर पंचायत कोपरा में शुक्रवार को कांग्रेस के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नगर पंचायत कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) पर मनमानी, प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी तथा विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई।

आंदोलन की शुरुआत कोपरा में आयोजित सभा से हुई, जहां कांग्रेस नेताओं ने नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इसके बाद कार्यकर्ता और ग्रामीण रैली के रूप में नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने, विकास कार्यों में पारदर्शिता, पेयजल व्यवस्था में सुधार, नियमित सफाई, टैक्स वसूली में पारदर्शिता सहित विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों पर 20 सूत्रीय मांगपत्र कलेक्टर के नाम अधिकारियों को सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

मूलभूत समस्याओं से जूझ रही जनता 

पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल ने कहा कि कोपरा की जनता लंबे समय से मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है और नगर पंचायत की कार्यप्रणाली के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के हितों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। यदि प्रदर्शनकारियों की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई और समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

कांग्रेस नेताओं ने नगर पंचायत में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो जनआंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: खाद-बीज और महंगाई को लेकर कांग्रेस का हंगामा, विधायक रोहित साहू को दिखाए काले झंडे, सैकड़ों कांग्रेसी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button