बारिश से कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत, महिला घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– लगातार हो रही बारिश ने एक परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। भारी बारिश से कमजोर हुई कच्चे मकान की मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर ढह गई, जिसकी चपेट में आने से दो सगी मासूम बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर बच्चियों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं। घटना बेमेतरा जिले के राऊरपुर गांव का है।
जानकारी के अनुसार, बालसमुंद के समीप स्थित राउलपुर गांव निवासी वंशिका कोसले (12 वर्ष) और उसकी छोटी बहन राधिका कोसले (9 वर्ष) रविवार सुबह खाना खाने के बाद घर के बाहर हाथ धोने के लिए निकली थीं। इसी दौरान लगातार बारिश से कमजोर हो चुकी मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और दोनों बहनें उसके मलबे में दब गईं।
हादसे के बाद परिजनों और आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर दोनों बच्चियों को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे में एक महिला के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने लगातार बारिश के बीच कच्चे मकानों और जर्जर दीवारों के पास रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
रेत से भरे हाईवा ने स्कूटी सवार तीन बहनों को कुचला, एक की मौके पर मौत, दो घायल











