28 जून को निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, स्कूल स्टाफ के 25 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा कार्यालय परिसर गरियाबंद में शुक्रवार 28 जून को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी प्रतिष्ठान- बी.एच.एन. इंग्लिश हायर सेकेण्डरी स्कूल डोहेल (देवभोग) द्वारा व्याख्याता, कम्प्यूटर शिक्षक, कम्प्यूटर एडमिन, एकाउंटेंट, डाटा एन्ट्री आपरेटर के 25 रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जायेगी।

निजी प्रतिष्ठान में रोजगार के इच्छुक ऐसे आवेदक जिसकी उम्र 18 से 50 वर्ष है तथा न्यूनतम योग्यता बी.ई. (सी.एस./आई.टी./एम.सी.ए.), एम.एस.सी. (रसायन, भौतिकी, गणित, जीव विज्ञान), एम.कॉम/बी.कॉम, एम.ए. (हिन्दी, संस्कृत, इंग्लिश), रखते हों, तो वे दो पासपोर्ट साईज फोटो एवं समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी अंकसूची/प्रमाण पत्र की मूलप्रति एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित स्थान, तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प का लाभ उठा सकते हैं। उक्त पदों के लिए वेतनमान 7 से 15 हजार रुपये तक एवं नियुक्ति स्थल देवभोग, अमलीपदर रहेगा। प्लेसमेंट कैम्प के संबंध में कार्यालयीन दूरभाष क्र. 07706-241269 में संपर्क कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

यह खबर भी जरुर पढ़े

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना : निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए 28 जून तक आवेदन आमंत्रित, इन स्किल में दिया जाएगा प्रशिक्षण

 

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल