पति ने पत्नी की हत्या कर दी, खुद भी कर ली आत्महत्या : 2 दिन पहले हुई शादी, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) रायपुर :- राजधानी रायपुर में लव मैरिज किए कपल ने एक दूसरे को चाकू मारकर हत्या कर दी है। 2 दिन पहले ही दोनों की शादी हुई है। घर के कमरे में दोनों खून से लथपथ मिले। नई नवेली दुल्हन के सीने पर वार किया गया, दूल्हे की गर्दन पर भी बड़ा जख्म है। माना जा रहा है पति-पत्नी के बीच विवाद में पहले पति ने युवती पर वार किया फिर लड़की ने भी उस पर हमला किया होगा और दोनों की मौत हो गई। ये भी अंदेशा जताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने जान दे दी है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला रायपुर के संतोषी नगर इलाके से लगे बृज नगर का है।
19 फरवरी को हुआ था निकाह
जानकारी के अनुसार बृजनगर के रहने वाला 24 साल का असलम 2 दिन पहले ही दूल्हा बना था। राजातालाब इलाके की रहने वाली कहकशा बानो के साथ असलम का निकाह 19 फरवरी को हुआ था। बृज नगर स्थित मकान के कमरे से दोनों की लाश मिली है। ये मकान असलम का ही था। स्वजनों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना के बाद विवाद की स्थिति न बने जिसे देखते हुए पुलिस ने मृतक दंपत्ति के घर, अस्पताल और कार्यक्रम स्थल में सुरक्षाबल तैनात कर दी।

दुल्हन कहकशां
दुल्हन कहकशां

टिकरापारा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात नौ बजे मृतक असलम अहमद के स्वजनों ने सूचना दी। उन्होंने ने बताया कि मंगलवार को उनका शीरत मैदान में रिसेप्शन था। बेटा और बहू तैयार होने बृजनगर स्थित अपने कमरे में गए थे। दोनों का किसी बात पर कमरे में विवाद हुआ। अहमद स्वजनों ने थाने में इसकी सूचना दी।
गेट अंदर से बंद था। पुलिसकर्मियों ने स्वजनों की मदद से खिड़की तोड़ी और देखा कि दोनों लहूलुहान पड़े हुए हैं। खिड़की से एक जवान अंदर प्रवेश किया और कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर गए। कमरे में असलम जमीन पर और कहकशा बेड में पड़ी थी। दोनों के शरीर और फर्श में खून था। पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर मेकाहारा भेजा है।
पार्लर की युवती तैयार करने पहुंची थी घर
मिली जानकारी के अनुसार एक ब्यूटी पार्लर से युवती लड़की को तैयार करने पहुंची थी। पार्लर वाली लड़की घर के हाल में बैठी हुई थी। लड़का-लड़की अंदर थे। अचानक से चिल्लाने की आवाज आने पर स्वजनों को इसकी जानकारी दी। स्वजनों ने दरवाजा घोलने की प्रयास किया। आवाज लगाई लेकिन अंदर से आवाज नहीं आने पर पुलिस को सूचना दी।
सीरत मैदान में तोड़फोड़
शास्त्री मार्केट के सीरत मैदान में रिसेप्शन की तैयारी थी, दुल्हन की मौत की खबर मिलते ही लड़की वालों ने बवाल कर दिया। लड़की वालों ने दावत की जगह पर जमकर तोड़फोड़ की। पंडाल तोड़ दिया गया। स्टेज में भी तोड़फोड़ की गई। यहीं से कुछ लोगों ने पुलिस को खबर दी और मौके पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई, ताकि दंगे के हालात ना बने। लड़की वाले लड़के वालों पर साजिशन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film