भाई की डांट से नाराज 10 वर्षीय बच्ची ने लगाई फांसी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 10 वर्षीय बच्ची ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि बच्ची को उसके भाई ने डांट दिया, इससे नाराज होकर छात्रा ने घर पर फांसी लगा ली। मामला दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, जामुल क्षेत्र के गणेश नगर वार्ड-5 निवासी गुरप्रीत कौर उर्फ खुशी कक्षा चौथी की छात्रा थी और स्वामी आत्मानंद स्कूल जामुल में पढ़ती थी। उसके पिता पेशे से ड्राइवर हैं, जबकि मां ब्यूटी पार्लर में काम करती है। बताया जा रहा है कि 19 मार्च को बच्ची मोबाइल पर अपने पिता से स्पीकर ऑन कर बात कर रही थी।

इसी दौरान उसका बड़ा भाई घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया, लेकिन गुरप्रीत फोन पर होने के कारण तुरंत दरवाजा नहीं खोल पाई। देर से दरवाजा खोलने पर भाई ने उसे डांट दिया। इस बात से आहत होकर बच्ची ने अपने पिता को पूरी बात बताई, जिसके बाद पिता ने भाई को भी डांटा। इससे नाराज होकर भाई ने फिर बहन को फटकार लगा दी।

मामूली विवाद से मानसिक रूप से आहत बच्ची ने गैलरी में टेबल लगाकर चुन्नी के सहारे पंखे से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब भाई ने आवाज दी और कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उसने बाहर आकर देखा, जहां बहन फंदे पर लटकी मिली। घबराए परिजनों और पड़ोसियों ने तुरंत उसे नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां भिलाई के बीएम शाह अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, आयुष्मान अस्पताल में करती थी काम, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button