10वीं की छात्रा 6 महीने की गर्भवती, तबीयत बिगड़ने के बाद हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में 10वीं की छात्रा दुष्कर्म के बाद 6 महीने की गर्भवती हो गई। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा की तबीयत बिगड़ने लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया और जांच कराई गई, तो गर्भवती होने की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि, नाबालिग छात्रा का एक युवक से अफेयर था। मामला बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर में रहकर कक्षा दसवीं में पढ़ने वाली 16 साल की छात्रा का 19 साल के युवक के साथ अफेयर था। जब छात्रा गांव गई इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। गांव से छात्रा वापस पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर लौट गई। कुछ दिनों बाद उसकी तबीयत बार-बार बिगड़ने लगी। छात्रा के बार-बार तबीयत बिगड़ने पर हॉस्टल की अधीक्षिका ने उसे जांच के लिए हॉस्पिटल भेजा। डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि वह 6 महीने की गर्भवती है।

परिजनों को जब यह बात पता चली, तो परिजनों ने बलरामपुर महिला एवं बाल विकास, बाल कल्याण समिति से इसकी शिकायत की। शिकायत के बाद बाल कल्याण समिति ने छात्रा का बयान दर्ज किया गया। बयान के आधार पर समिति की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत केस दर्ज किया।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के गांव पहुंचकर युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि, कुछ सालों से छात्रा के साथ उसका अफेयर चल रहा था। छात्रा जब गांव गई हुई थी, तब दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

शिक्षक की शर्मनाक करतूत: नाबालिग से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन