एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, ये वजह आई सामने, 5 आरोपी गिरफ्तार, चार दिनों में दूसरी बड़ी वारदात,

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलामें में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि गांव के पांच लोगों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र का है। बता दें कि दो दिन पहले ही बलौदाबाजार के कसडोल क्षेत्र में जादू टोना के शक में चार लोगों की हत्या हुई थी।

जानकारी के अनुसार कोंटा के मुरलीगुड़ा कैंप के पास इटकल गांव के रहने वाले एक परिवार पर जादू-टोना करने का संदेह था। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने परिवार के 5 लोगों को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतकों में मौसम कन्ना पिता लच्छा (60 वर्ष), मौसम बुच्चा पिता कन्ना (34 वर्ष), मौसम बिरी पति मौसम कन्ना (32 वर्ष), करका लच्छी पति करका लच्छा (43 वर्ष), मौसम अरजो पति मौसम बुच्चा (32 वर्ष) शामिल है।

जादू-टोने के शक में हत्या

बताया जा रहा है कि, इसी गांव के रहने वालों कुछ लोगों को पारिवारिक रूप से कुछ नुकसान हो रहा था। उन्हें शक था कि गांव का एक परिवार के लोग उनका जादू-टोना कर रहे हैं। इसी बीच रविवार को गांव के 5 लोग मृतक परिवार के घर में घुस गए। इसके बाद 3 महिलाओं समेत कुल 5 लोगों पर लाठी-डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बेरहमी से पिटाई के चलते पांचों लहुलूहान हो गए और दम तोड़ दिया।

पांचों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछता

आसपास लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्या करने वाले सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W

यह खबर भी जरुर पढ़े

जादू-टोने के शक में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, तलवार और हथौड़े से सिर को बुरी तरह से कुचला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film