साय कैबिनेट तैयार: 9 विधायकों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, जानिए विभागों को लेकर बड़ा अपडेट

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- शुक्रवार को छत्तीसगढ़ राजभवन के दरबार हाल में विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया। साय मंत्रिमंडल में 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। 2 उपमुख्यमंत्री के साथ 9 कैबिनेट में शामिल हो गए हैं।

राज्यपाल ने दिलाई शपथ

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान सबसे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद राम विचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा ने शपथ ली।

बता दें कि इन मंत्रियों ने 3 पहली बार के विधायक हैं और पहली बार में ही मंत्री बने हैं। जबकि दो विधायक ऐसे हैं जो पहली बार मंत्री बने हैं। इससे पहले 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय ने अरुण साव और विजय शर्मा ने शपथ ली। अरुण साव और विजय शर्मा पहली ही बार जीतकर आए और मंत्री बने। इस तरह 12 लोगों के मंत्रिमंडल में 5 चेहरे पहली बार विधायक बने और पहली ही बार में मंत्री बने हैं।

CM साय के मंत्रिमंडल13 सदस्यीय मंत्रिमंडल में अभी एक सीट खाली

मुख्यमंत्री सहित प्रदेश मंत्रिमंडल में 13 सदस्यों की जगह है। सीएम विष्णुदेव साय और दो डिप्टी सीएम बनने के बाद 9 मंत्री बनाए गए हैं। अभी एक सदस्य की जगह खाली है। 12 सदस्यीय कैबिनेट में अभी 6 ओबीसी, 3 आदिवासी, 2 सामान्य और 1 एससी हैं।

विभाग को लेकर संशय

मंत्रिमंडल का गठन तो अब हो चुका है, लेकिन मंत्रियों के विभाग को लेकर संशय की स्थित बनी हुई है। सुत्रों के अनुसार आज शाम या कल शनिवार तक विभाग का विभाजन हो सकता है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने किरण सिंह देव, जानिए कौन है नए प्रदेश अध्यक्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film