रायपुर गोलीकांड : लेनदेन नहीं, लड़की के चक्कर में चली थी कोराबारी पर गोली, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) रायपुर :- राजधानी रायपुर में 2 दिन पहले हुए गोलीकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या की सुपारी देने वाला ओडिशा का ट्रांसपोर्टर सुनील केडिया है। जिसने रायपुर के कारोबारी को रास्ते से हटाने ने के लिए किलिग की सुपारी दी थी। वह भी एक युवती के चक्कर में।

जानकारी के अनुसार 2 दिन पहले बुधवार को सुबह 11.30 बजे तेलीबांधा थाना क्षेत्र के लाभांडी में पुराने शराब दुकान के पास ओडिशा सुंदरगढ़ के रहने वाले अमन शर्मा ने संदीप कुमार (नल व्यापारी) के ऊपर गोली चलाई थी। संदीप के सीने और हाथ में गोली लगी। घटना की सूचना के बाद एसएसपी प्रशांत अग्रवाल सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी अमन को गिरफ्तार कर पूछताछ की। जिसमें सुपारी किलंग की बात सामने आई। पूछताछ में अमन ने बताया था कि संतोष ने उससे संदीप को जान से मारने का सौदा किया है। संतोष ने संदीप के साथ लेनदेन का विवाद बताया था।

जानकारी के अनुसार सुनील केडिया की पहचान दिल्ली की एक लड़की से पार्टी के दौरान हुई थी। दोनों की दोस्ती में काफी करीबी आ गई थी। केडिया उससे मिलने के लिए दिल्ली जाने लगा। लड़की को दिल्ली में एक फ्लैट खरीदकर दिया है। इसके बाद लड़की की दोस्ती संदीप कुमार जैन से हो गई। संदीप भी उससे मिलने के लिए दिल्ली जाने लगा। इसकी जानकारी केडिया को होने पर उसने लड़की और संदीप दोनों को बहुत समझाया।

आगरा से खरीदा पिस्टल

संदीप जब नहीं माना तो केडिया ने उसकी सुपारी संतोष सिंह के जरिए सुंदरगढ़ उडीसा के निवासी अमन शर्मा को दी। ट्रांसपोर्टर संतोष सिंह कोयले के काम में केडिया से जुड़ा हुआ है। वहीं आरोपित अमन शर्मा संतोष के लिए सुंदरगढ़ में काम करता है। घटना को अंजाम देने के लिए उसने आगरा से पिस्टल खरीदा था।

शादी के कार्यक्रम में केडिया को दबोचा

अमन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की टीम संतोष को गिरफ्तार करने के लिए सुंदरगढ़ रवाना हुई। संतोष के पकड़े जाने के बाद उसने केडिया के बारे में जानकारी दी। केडिया की लोकेशन रायगढ़ में मिली। इसके बाद पुलिस की एक टीम वहां के लिए रवाना हुई, जहां वह शादी कार्यक्रम में था। वहीं से उसे लेकर रायपुर पहुंची।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

रायपुर में दिनदहाड़े व्यापारी पर फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी, SSP पहुंचे घटना स्थल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film