निसदा में भाजपा का लाभार्थी सम्मेलन : मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

मोदी जी के नेतृत्व में विकसित देश बनने जा रहा है भारत - बजाज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवापारा-राजिम:- भारतीय जनता पार्टी चंपारण मंडल द्वारा निसदा शक्तिकेन्द्र के ग्राम निसदा में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज एवं युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन शामिल हुए। इस अवसर पर अशोक बजाज ने कहा कि आज भारत देश मोदी जी के नेतृत्व में विकसित देश बनने जा रहा है। देश का हर युवा, माता, बहन, गरीब और किसान खुशाल है। मोदी जी का सबका साथ, सबका विकास की सोच ने भारतवासियों के जीवन मे ऐतिहासिक बदलाव लाएँ है।
मोदी सरकार की उपलब्धियां देशवासियों को गौरवान्वित कर रहा है – देवांगन

युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन ने कहा कि ऐसा कोई घर नहीं है, जिनको यशस्वी मोदी जी की योजनाओं का लाभ नहीं मिला रहा है। आज प्रत्येक भारतवासियों को मोदी जी के रूप में मजबूत नेतृत्व मिला है। यशस्वी मोदी जी के नेतृत्व में भारत मां परम वैभव की शिखर को प्राप्त कर रहा है तथा वैश्विक स्तर पर अपना विशिष्ट पहचान बना रहा है। अन्य देश मोदी जी के जनकल्याण कार्यों की सराहना कर रहा है तथा कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है। देवांगन ने कहा कि मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियां प्रत्येक देशवासियों को गौरवान्वित कर रहा है चाहे वह पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देना हो, धारा 370 को समाप्त करना व राम मंदिर का निर्माण हो इत्यादि। मोदी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम है। सरकार की हर योजना गांव, गरीब व किसान के जीवन में खुशहाली ला रही है ।
मोदी सरकार उपलब्धियां अद्वितीय है – यादव

भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण यादव ने कहा कि लोक कल्याण का हर कार्य आज बिना किसी भेदभाव से किया जा रहा है। आज मोदी सरकार 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दे रही है। सरकार की हर घर नल जल योजना, पक्का आवास, हर घर शौचालय, पक्के सड़को का जाल, योग दिवस, गैस कनेक्शन सहित कई उपलब्धियां अद्वितीय है। कार्यक्रम में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज, मंडल अध्यक्ष नारायण यादव, युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन, परदेसी राम साहू, सरपंच देवकुमार साहू, टी.आर वर्मा, बुल्ला महाराज, मुरारी सेन, ओम प्रकाश सेन, नारायण साहू, भूपेंद्र सोनी, धीरज साहू, अशोक साहू, जयप्रकाश साहू, चैन सिंह चौहान, गजाधर निषाद, प्रहलाद साहू, जगदीश साहू, संतराम निर्मलकर, हीरामन सिन्हा, मनहरण साहू, रामशरण चक्रधारी, ईश्वरी देवांगन, वीरेंद्र साहू, प्रितेश साहू सहित अनेक ग्रामीणजन मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल