घटारानी घाट पर ट्रैक्टर पलटी: एक युवती की मौत, देखिये वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- फिंगेश्वर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ घटारानी दर्शन कर लौट रहे ट्रैक्टर पलटने से एक युवती की मौत हो गई है। हादसे में 5 लोग घायल बताये जा रहे हैं। ट्रैक्टर में 30 से 40 लोग सवार थे। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार रविवार देर रात करीब 11 बजे के आसपास घटारानी घाट से उतरते समय ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में में ट्रैक्टर में सवार पटेवा (नवापारा) की रहने वाली एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4-5 लोग घायल हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 की मदद से घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। वहीं मृत युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि नवापारा से लगे ग्राम पटेवा के केशव साहू के ट्रेक्टर में करीब 40 यात्री सवार होकर जतमई-घटारानी दर्शन करने पहुंचे थे। दिन भर घूमने के बाद सभी रात का भोजन कर वापस गांव के लिए निकले थे। तभी घटारानी घाट के पास यह हादसा हो गया।

थाना प्रभारी कृष्ण कुमार जांगड़े ने बताया कि ट्रॉली में करीबन 40 लोग बैठे थे, मुंडी में चालक के अलावा अन्य 5 लोग सवार थे। ढलान में उतरते वक्त मुंडी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दबने के कारण 17 वर्ष की युवती भगवतीन की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य सवार विजय मनहरे, तामेश्वर बघेल, संदीप बघेल व अन्य घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

सड़क हादसे की अन्य खबर भी पढे…

गरियाबंद ब्रेकिंग-भीषण सड़क हादसा: आपस में भिड़े दो बाइक, बाइक के हुए कई टूकड़े

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन