नहर में मिली महिला की लाश, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- रायपुर जिले में एक युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम रीवा की रहने वाली दुर्गेश्वरी सिन्हा की लाश खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुरा के पास नहर में ग्रामीणों ने देखी। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की पहचान दुर्गेश्वरी सिन्हा पति वाल्मिकी सिन्हा (32 वर्ष) के रूप में हुई हैं। वह मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम रीवा की रहने वाली बताई जा रही है।

आशंका जताई जा रही है कि नहर में नहाते वक्त महिला बह गई होगी और बहते हुए 40 किमी दूर मुरा नहर तक पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

और भी खबरों के लिए क्लिक करे :-

अभनपुर ब्रेकिंग: कॉलेज छात्रा की लाश मिलने से मचा हड़कंप, इस हालत में बरामद हुई लाश, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन