सवारियों से भरी पिकअप पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल, देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में 30 से अधिक यात्रा सवार थे, जिसमें 20 से अधिक यात्री घायल हुए है। वहीं 4-5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला बचेली थाना क्षेत्र का है।

30 से 35 यात्री थे सवार

जानकारी के अनुसार विश्वकर्मा जंयत्री के अवसर पर एनएमडीसी आकाश नगर घूम कर लौट रहे थे, तभी लोडिंग प्लांट के पास यात्रियों से भरी पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 20 यात्री घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। सभी घायलों को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि, पिकअप वाहन कटेकल्याण ब्लाक के टेटम गांव की है। पिकअप में 30 से 35 यात्री सवार थे।

विश्वकर्मा जयंती पर मिलती है आकाश नगर घूमने की छूट

बताया जा रहा है कि विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आकाश नगर घूमने के लिए छूट मिलती है। इस वजह से हजारों की संख्या में सैलानी आकाश नगर पहुंचते हैं। बता दें कि आकाश नगर जाने के रास्ते घाटियों से भरा हुआ है। पिकअप भी सवारियों को लेकर आकाश नगर पहुंची थी। वहां से वापसी के दौरान यह हादसा हो गया। घटना के बाद पुलिस मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं घायलों को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

इस तरह की अन्य खबर भी पढ़े

तेज रफ्तार कार का टायर फटा, सामने आ रही गाड़ी से टकराई, कांग्रेस नेता की पत्नी की मौत

 

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल