नवविवाहिता के मौत पर मायके पक्ष में लगाए गंभीर आरोप, कही ये बात… जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) धमतरी:- जिले में एक नवविवाहिता ने जहर सेवन करने से मौत हो गई है। जब इसकी जानकारी मायके वालों को हुई, तो उन्होंने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामले की उचित जांच की मांग की है। मामला कांकेर जिला का है।

कीटनाशक दवा का किया सेवन

जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के ग्राम लारगांव निवासी बिमलेश्वरी कोर्राम (25) पति उत्तम ने बीते 24 सितंबर को पम्प हाउस में रखे कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। इलाज के लिए उसे कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राहत नहीं मिलने पर उसे धमतरी लाया गया। यहां दो निजी अस्पतालों में उसका इलाज भी कराया, लेकिन ठीक नहीं होने के बाद रविवार की रात उसकी मौत हो गई।

बताया गया है कि मृतका बिमलेश्वरी का मायका धमतरी जिले का ग्राम बेलर (सिहावा) है। उनकी 2020 में शादी हुआ था। उसके एक बच्चा भी है। उधर नवविवाहिता की मौत को देखते हुए मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

मायके वालों ने सुक्ष्म जांच की मांग

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है। मृतक के पिता हीरासिंह सोरी और भाई टिकेश्वर ने मायके वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 20 अगस्त को बिमलेश्वरी मायके आई थी। एक माह बाद 21 सितंबर को ससुराल छोड़कर आए थे। उन्होंने मामले की सूक्ष्म जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

CAF जवान के आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा: प्रेमिका गिरफ्तार, ये वजह आई सामने

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल