गरियाबंद: तेंदुए खाल के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, ग्राहक की तलाश में थे आरोपी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले में पुलिस और वन विभाग के टीम को बड़ी सफलता मिली है। उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व क्षेत्र से तेंदुए का शिकार कर उसकी खाल बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश कर रहे दो आरोपियों को वन विभाग व जिला पुलिस साइबर सेल ने ओडिशा से लगी सीमा पर पकड़ा है।

जानकारी के अनुसार तेंदुआ 7 से 8 साल है। इसका शिकार पेशेवर तरीके से करने के निशान खाल में दिख रहे हैं। तेंदुए का शिकार तीर धनुष से किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

बताया गया कि वन विभाग को सूचना मिली कि ओडिशा- छत्तीसगढ़ सीमा तेतलखुटी और गोहरापदर के बीच कुछ व्यक्ति तेंदुए की खाल बेचने वाले हैं। पुलिस ने तेतलखुंटी गोहरापदर मार्ग पर शाम 7 बजे पहुंची। वहां संदिग्ध 6-7 व्यक्ति बाइक पर बोरी में कुछ रखे थे जो टीम को देखकर ओड़िशा की ओर भागने लगे।

टीम ने पीछा कर देर रात एक व्यक्ति कंदर्प राणा निवासी नुवापाडा को तेंदुए की खाल के साथ पकड़ा। कंदर्प राणा ने अन्य 5 साथियों का भी तस्करी व खरीदी-बिक्री में संलिप्त होना बताया, जो फरार हो गए। इसी दरमियान सुबह दूसरे आरोपी मोहन हलघर ब्रम्हणीगुडा को पकड़ा।

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

गरियाबंद: तेंदुए की खाल बेचने घूम रहे तस्कर गिरफ्तार, भेज गया जेल, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल