नवापारा ब्रेकिंग : 15 सौ के लिए दोस्त की हत्या, चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, युवक की मौके पर ही मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नवापारा क्षेत्र में एक दोस्त ने उधारी पैसे के विवाद में चाकू मारकर दोस्त की हत्या कर दी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई हैं। वहीं वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को आत्मसमर्पण कर दिया। मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार नवापारा थाना क्षेत्र के ग्राम तोरला के रहने वाले अनिकेत उर्फ सोनू यादव अपने दोस्त रोशन साहू को 15 सौ रूपए उधार दिया था। रोशन गांव के बस स्टैंड चौक के पास अंडे की दुकान चलाता था। शनिवार रात करीब 8.30 बजे रोशन की दुकान पर अनिकेत पहुंचा और उधार दिए 15 सौ रूपए को वापस मांगा। लेकिन रोशन ने उसे पैसे नहीं होने का हवाला देकर कुछ दिन बाद लौटा देने की बात कही। जिससे सोनू नाराज हो गया। उसने कहा कि अगर तेरे पास पैसे नहीं है तो अंडा ही खिला दे। रोशन ने उसे इसके लिए भी मना कर दिया।

आरोपी ने दुकान में रखे चाकू से किया वार

रोशन की बात से नाराज होकर आरोपी ने गाली गलौज चालू कर दी। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी अनिकेत ने अंडा दुकान में रखे चाकू से रोशन के गर्दन और सीने में चाकू से ताबड़तोड तीन-चार वार कर दिया। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान होकर जमीन में गिर गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

आरोपी सोनू यादव

पुलिस की खोजबीन शुरू होते ही डरकर आरोपी थाने पहुंचा

घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने गोबरा नवापारा पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने रवाना हुई। जिसके बाद आरोपी ने डर कर खुद ही थाने में आकर सरेंडर कर दिया।

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

घटना के बाद रविवार सुबह ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। ग्रामीण घटना को लेकर नाराज दिखाई दिए। लोगों का कहना है कि गांव में इस तरह की घटना से भय का मौहाल है। उन्होंने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है। इधर विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी आशीष राजपूत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइस देकर शांत कराया।

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में पूछताछ जारी

गोबरा नवापारा थाना प्रभारी आशीष राजपूत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये हत्या उधारी के पैसे को लेकर विवाद में चाकू मारकर हुई है। लाश को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वीडियो :-

 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: पैरावट में शार्ट सर्किट से लगी आग, 10 एकड़ का पैरा जलकर हुआ राख, Video

Related Articles

Back to top button