गरियाबंद: ट्रैक्टर और बोलेरो में जोरदार टक्कर, ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले में नेशनल हाईवे 130 सी पर ट्रैक्टर और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर हुई है। इस हादसे में 10 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा गरियाबंद मुख्य मार्ग में मैनपुर से महज 4 किलोमीटर दूरी पर हुआ है। हादसा इतना जबरदस्ता था कि टैक्ट्रर बीच से टृूटकर दो हिस्सों में बट गया। वहीं वहीं बोलेरो के सामने हिस्से के परखच्चे उड गए।

पूरा मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात को मैनपुर से गरियाबंद की ओर जा रहे ट्रैक्टर का सिर्फ एक हेड लाइट जल रही थी। सामने से बोलेरो तेज गति से मैनपुर की ओर आ रही थी। बाइक समझ कर बोलेरो साइड कम दिया जिससे जबरदस्त टक्कर हो हो गई। हादसे में ट्रैक्टर का हिस्सा टूटकर 10 फीट दूर खाई में गिर गया।

घटना में 10 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। दुर्घटना के बाद मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 10 लोगों को लाया गया जिसमें कई लोगों के पैर, चेहरे घुटना कंधे व गले में गंभीर चोट आई है जिनका मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार किया गया है। इस दुर्घटना में तीन लोग ग्राम मोंहदा एंव 6 लोग ग्राम चलकीपारा और 1 जिडार के ग्रामीण घायल बताए जा रहे हैं।

मैनपुर पुलिस के अनुसार टैक्ट्रर और बोलेरो वाहन में भिड़ंत होने की जानकारी मिली है पुलिस के बल मौके पर पहुचकर कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग : दो बाईको की आमने सामने जोरदार टक्कर, दो की मौत, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन