राजिम ब्रेकिंग: फांसी पर लटके मिला युवक का शव, मेला में देखा गया था युवक, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- राजिम क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक युवक की लाश फंदे पर लटके हुए मिला है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम जमाही में आज सुबह एक युवक का शव महुवा पेड़ पर लटके हुए मिला। मृतक की पहचान वेदप्रकाश धु्रव (20 वर्ष) के रूप में हुई है। वह ग्राम जोगीडीपा का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की सूचना गांव के कोतवाल ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि मृतक वेदप्रकाश महाशिवरात्रि के अवसर पर बूढ़ा देव मंदिर देखने गया था। पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम का मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JSETNQGXkLs0YBaCYhydqR

यह खबर भी जरूर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग : खेत में मिला अज्ञात युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल