अतिथि शिक्षक की भर्ती हेतु वॉक इन इन्टरव्यू 14 मार्च को , प्राक्चयन परीक्षा की प्रावधिक मेरिट सूची जारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) गरियाबंद :-  जिला प्रशासन, गरियाबंद द्वारा शासकीय वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद में प्रतियोगी परीक्षाओं (सी.जी.पी.एस.सी., व्यापम एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रयास कोचिंग संचालित किया जा रहा है।

उक्त कोचिंग में पंजीकृत विद्यार्थियों को भारतीय इतिहास एवं कला संस्कृति, भारतीय भूगोल एवं अर्थशास्त्र, भारत का संविधान व सामान्य विज्ञान, पर्यावरण एवं समसामयिकी घटनाक्रम इत्यादि विषय के अध्यापन हेतु 06 माह की अवधि तक अतिथि शिक्षक की आवश्यकता है।

उक्त शिक्षकीय कार्य हेतु अस्थायी रूप से योग्य व अनुभवी आवेदकों के लिए 14 मार्च 2024, गुरूवार को प्रातः 10.00 बजे से शासकीय वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद में वॉक इन इन्टरव्यू का आयोजन किया जायेगा। इच्छुक आवेदक उक्त तिथि को शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ उपस्थित हो सकते हैं। उक्त इन्टरव्यू पूर्व में 12 मार्च को आयोजित था, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थागित किया गया है।

प्राक्चयन परीक्षा का प्रावधिक मेरिट सूची जारी

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग अंतर्गत गरियाबंद जिले में निवासरत विद्यार्थियों का जवाहर उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 10 मार्च 2023 को प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन किया गया। आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने बताया कि प्राक्चयन परीक्षा का प्रावधिक मेरिट सूची जारी कर दिया गया है। जिसमें किसी भी प्रकार त्रुटि सुधार के लिए 14 मार्च 2024 तक कार्यालय सहायक आयुक्त गरियाबंद में दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KXMph2IgH9T4RnnjNiUBf5

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

कर्मकाण्ड, ज्योतिष विज्ञान और योगदर्शन में सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्स होंगे आंरभ, मानदेय में वृद्धि के निर्देश

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल