रेलवे के महिला अधिकारी की फांसी पर लटकती मिली लाश: प्रारंभिक जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- शनिवार शाम रेलवे महिला अधिकारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में सीनियर अधिकारी पर प्रताड़ना की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार तोरवा थाना क्षेत्र के एनई कॉलोनी में रहने वाली विनीता साहनी (37) शनिवार को कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विनीता रेलवे में कमर्शियल इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ थी। वह एनई कॉलोनी में पति ओब्राहम हेल और आठ साल की बेटी के साथ रहती थीं। महिला अधिकारी के पति हेमूनगर में जिम चलाते हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार को पति जिम में काम पर गया हुआ था। वह अपनी 8 साल की बेटी के साथ घर पर अकेली थी। दोपहर को महिला बेटी दूसरे कमरे में खेल रही थी। इसी बीच विनीता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

रेलवे में कमर्शियल विभाग में इंस्पेक्टर थी महिला। - Dainik Bhaskarबच्ची ने जब यह दृष्य देखा, तो उसके होश उड़ गए। वह रोते हुए पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस और महिला के पति को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर रेलवे अस्पताल के मरच्यूरी में रखवा दिया है। मायके वालों के आने पर शव का पीएम कराया जाएगा।

स्पोर्ट्स कोटा से रेलवे में मिली थी नौकरी

राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्लेयर विनीता साहनी की स्पोर्ट्स कोटा में बिलासपुर रेलवे जोन में नियुक्ति हुई थी। वह मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली थी। पूछताछ में पति ने बताया कि विनीता सुबह कंधे का एक्स-रे कराने रेलवे अस्पताल गई थी। उसे गिरने से कोहनी और कंधे में चोट आई थी। एक्सरे कराने के बाद वह घर चली गई। बच्चे को नाश्ता कराने के बाद घर पर ही थी। शाम को उसकी आत्महत्या की खबर मिली।

रेलवे अधिकारी के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप

महिला के आत्महत्या की खबर लगते ही कालोनी में सन्नाटा पसर गया। इधर सोशल मीडियो में रेलवे के एक अधिकारी द्वारा प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या की बात सामने आ रही है। हालांकि प्राथमिक जांच में प्रताड़ना की पुष्टी नहीं हुई है। फिलाहल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरूर पढ़े

प्रेमिका की हत्या कर फाँसी पर झूला प्रेमी, परिजनों ने कही ये बात, FSL की टीम कर रही जांच

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल