स्पोर्ट बाइक पर कपल रोमांस, बाइक की टंकी में गर्लफ्रेंड को बैठाकर कर रहे शर्मनाक हरकत, देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- स्पोर्ट बाइक में कपल रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वीडियों में एक युवक स्पोर्ट बाइक की टंकी में अपनी गर्लफ्रेंड को बैठकर बाइक चला रहा था। इस दौरान एसपी ने उन्हें पकड़ लिया। पूरा मामला जशपुर जिले का है।

जानकारी के अनुसार झारखंड के सिमडेगा जिले के गोमाला का रहने वाला विनय साय (20) अपने 18 साल की लड़की दोस्त के साथ स्पोर्टस बाइक पर सवार होकर खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी कर रहा था। युवक नेशनल हाइवे 43 पर कुनकुरी की ओर जा रहे थे। इस दौरान जशपुर जिले के एसपी शशिमोहन सिंह जिले के दौरे के लिए अपने शासकीय वाहन से निकले थे। एसपी की कार देखकर बाइक चलाक अपनी गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और भागने लगा।

बाइक चालक के विरुद्ध हुई चालानी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और कुनकुरी थाना लाया गया। यहां उसकी पहचान विनय साय (20) के रूप में की गई। एसपी के निर्देश पर कुनकुरी पुलिस ने स्टंटबाज बाइक चालक विनय साय के विरूद्व मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 179 (2) के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए भविष्य में ऐसी गलती ना करने की चेतावनी दी है। एसपी नेयातयात नियमों का उल्लंघन कर स्टंटबाजी, तेज गति और नशे की हालत में वाहन दौड़ाने वाले के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही है।

Video :-

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

यह खबर भी जरूर पढ़े

बाइक पर कपल रोमांस! पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की और लड़के के गले में हाथ, वीडियो

Related Articles

Back to top button