राजिम ब्रेकिंग: नगर पंचायत कर्मचारी पर जानलेवा हमला, खून से लथपथ हॉस्पिटल पहुंचा कर्मचारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नगर पंचायत कर्मचारी पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि शराबी युवक ने कर्मचारी पर लोहे के रॉड से ताबड़तोड़ हमला किया है। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर नगर पंचायत के मणिकंचन केन्द्र में खेमेश्वर उर्फ राजू सोनी काम करता है। 23 मई को खेमेश्वर रात्रि करीब 9 बजे मणिकंचन केंद्र से घर आ रहा था। इस दौरान फिंगेश्वर के समीर हरित उर्फ सोमू आया और खेमेश्वर से गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में खेमेश्वर के सिर पर गंभीर चोट लगी, खून से लथपथ उसे फिंगेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। वारदात के बाद सोमू मौके से फरार हो गया।

खेमेश्वर की पत्नी ने फिंगेश्वर थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी समीर हरित उर्फ सोमू के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक के आतंक से वार्डवासी परेशान है। खेमेश्वर सोनी के साथ पूर्व में भी कई बार गाली-गलौज करते रहता था।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

यह खबर भी जरूर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: जंगल में मिली प्रेमी जोड़े की लाश, 20 दिनों से थे लापता, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल