नवापारा के मुक्तिधाम में स्वतंत्रता दिवस पर फहराया गया तिरंगा, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नवापारा नगर के मुक्तिधाम परिसर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तिरंगा ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में आदर्श शासकीय नवीन प्राथमिक शाला, नवापारा के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविता और भाषण की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित नागरिकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद संध्या राव, मायाराम साहू, राम बल्लभ, गोपाल यादव, संजय शर्मा एवं मुक्तिधाम समिति के सदस्यों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।

तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक

इस अवसर पर वार्ड पार्षद संध्या राव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के असंख्य अमर शहीदों के त्याग, तपस्या और बलिदान का स्मरण कराता है। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नगरवासियों से राष्ट्रीय पर्वों को राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना के साथ मनाने तथा अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है। राष्ट्रीय ध्वज हमारे लिए महज कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान को बनाए रखे तथा उसका उचित संरक्षण करे।

विद्यार्थियों ने दी देशभक्ति की प्रस्तुतियां

कार्यक्रम के दौरान आदर्श शासकीय नवीन प्राथमिक शाला के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविता और भाषण की प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। उपस्थित नागरिकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन आदर्श शासकीय नवीन प्राथमिक शाला, नवापारा के प्रधान पाठक श्री गोपाल यादव ने किया। वहीं मुक्तिधाम समिति की ओर से विकास बंगानी ने आभार प्रदर्शन किया।

समिति एवं विभिन्न संस्थाओं की रही सहभागिता

कार्यक्रम में मुक्तिधाम समिति के भागचंद बंगानी, विकास बंगानी, जीवन सेन, स्वपन चौधरी, अतुल नाहर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से गोपाल यादव, बेणी राम साहू, कीर्ति बया, सविता साहू एवं मायाराम साहू की उपस्थिति रही।

इसके अलावा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था से पुष्पा बहनजी, उद्यान मित्र मंडल के सदस्य, मुक्तिधाम से ईश्वर निषाद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला स्व-सहायता समूह की सदस्याएं सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकारों ने किया ध्वजारोहण, श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मनाया आजादी का पर्व, शहीदों को किया नमन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button