स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकारों ने किया ध्वजारोहण, श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मनाया आजादी का पर्व, शहीदों को किया नमन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नवापारा नगर के शीतला पारा वार्ड क्रमांक 21 के समीप स्थित गुरु घासीदास चौक में ब्लॉक श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान के साथ देश की एकता एवं अखंडता का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, वीर शहीदों, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात ध्वजारोहण किया गया और उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।
पत्रकारों ने याद किया वीर शहीदों का बलिदान
इस अवसर पर पत्रकारों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का दिन है। आजादी की रक्षा और लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। ऐसे में पत्रकारों की जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। पत्रकारों को समाज और आम जनता की आवाज को निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदारी के साथ सामने लाने के साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना चाहिए। लोकतंत्र को मजबूत बनाने में स्वतंत्र और जिम्मेदार पत्रकारिता की अहम भूमिका है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मोहल्लेवासियों की रही सहभागिता
कार्यक्रम में वार्ड के गणमान्य नागरिकों के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के अभनपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण साहू, श्रीकांत साहू, युवराज साहू, बिशेषर हिरवानी, नागेंद्र निषाद, तुकाराम कंसारी, ईश्वरी देवांगन के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पुष्पा शर्मा, सुनीता देवांगन, ललिता सेन, पार्वती ध्रुव, कविता, बिमलेश्वरी, सुशीला, खेदिन साहू एवं मोहल्लेवासी तनवेरा बानो, मोहनिश मानिकपुरी, कृष्णा बघेल, कमलेश बघेल, डोनेंद्र बघेल, संतोष निषाद, राजा निषाद, चित्रांगद साहू, सागर देवांगन, असगर खान, देवेंद्र सोनी, युवराज साहू, अभिषेक साहू, पुष्पेंद्र साहू, खन्नास खान, अजहर खान, महेंद्र साहू, कुलेश्वर निषाद सहित अन्य नागरिकों व बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।
इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के रमेश पहाड़िया, श्यामकिशोर शर्मा, रमेश चौधरी, वेदप्रकाश तिवारी, डॉ. लीलाराम साहू, आलोक पहाड़िया सहित अन्य पदाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











