स्पा सेंटर की आड़ में MDMA ड्रग्स का कारोबार! ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, तीन गिरफ्तार, 1.47 लाख की ड्रग्स जब्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर में स्पा सेंटर की आड़ में ड्रग्स बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस की टीम ने ग्राहक बनकर वेलनेस सेंटर में छापा मारा। इस दौरान दो महिलाओं और एक ट्रांसजेंडर के कब्जे से 14.73 ग्राम MDMA ड्रग्स बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब 1 लाख 47 हजार 300 रुपये आंकी गई है। पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नशे के कारोबार के कनेक्शन की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कि खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकर नगर के पास स्थित रेमेडी सैलून एवं वेलनेस सेंटर में MDMA ड्रग्स की बिक्री की जा रही है। सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी और तलाशी के दौरान ड्रग्स बरामद की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आशा नायक (27) निवासी सुपेला दुर्ग; कृष्णा तिवारी (29) निवासी मोवा रायपुर; और हेमंत थापा (36) निवासी अवंति विहार रायपुर को गिरफ्तार किया है। मामले में खम्हारडीह थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस खंगालेगी पूरी कड़ी
पुलिस की टीम अब यह जांच कर ही है कि MDMA ड्रग्स की आपूर्ति कहां से हो रही थी, इसे किन लोगों तक पहुंचाया जा रहा था और इस कारोबार में अन्य कौन-कौन शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर ड्रग्स के स्रोत और आगे की सप्लाई चेन का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
पाकिस्तान से रायपुर में हेरोइन की सप्लाईः 4 तस्कर गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद











