स्वाभिमान तिरंगा यात्रा बाइक रैली में गूंजे भारत माता की जय के नारे, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर ब्लाक के टीला (सेमरा) में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संगठन समिति द्वारा स्वाभिमान तिरंगा यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया गया। तिरंगे से सजे वाहनों के साथ निकली इस यात्रा में विभिन्न नगरों और गांवों के बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। यात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों और नागरिकों ने स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया। पूरे मार्ग में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला।

स्वाभिमान तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मंदलोर स्थित बजरंग अखाड़ा भवन से किया गया। यहां से बाइक रैली विभिन्न गांवों और प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए आगे बढ़ी। यात्रा के दौरान “जय श्री राम” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

जगह-जगह हुआ यात्रा का स्वागत

यात्रा के सुंदरकेरा पहुंचने पर नथु साहू एवं ग्रामवासियों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा थनोद चौक (सीआरपीएफ चौक), कठिया-2, तोरला और पौंड होते हुए आगे बढ़ी। पौंड में ब्रह्मानंद साहू, ओमप्रकाश साहू सरपंच सहित ग्रामवासियों ने बाइक रैली का स्वागत-अभिनंदन किया।

इसके बाद यात्रा डंगनिया होते हुए चंपारण, सेमरा और टीला पहुंची। टीला में सागर सोनी (बजरंग दल टीला), साहिल सोनी, अजय, लिकेश्वर चक्रधारी, यीमल पटाले और महेंद्र सहित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया।

देशभक्ति के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

रैली के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। बाइक रैली के आगे-आगे तिरंगा लहराता रहा और मार्गभर देशभक्ति के नारों से वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर रहा।

यात्रा भोथी, भुरका, तोरला और पौंड सहित विभिन्न स्थानों से होकर गुजरी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने यात्रा में सहभागिता की और तिरंगे के प्रति सम्मान प्रकट किया।

मंदलोर में हुआ समापन

विभिन्न गांवों और नगरों का भ्रमण करने के बाद स्वाभिमान तिरंगा यात्रा बाइक रैली पुनः मंदलोर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। आयोजन समिति की ओर से यात्रा में शामिल सभी बजरंगी भाइयों, ग्रामीणों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

तिरंगे के रंग में रंगा नवापारा: भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब समेत जनप्रतिनिधियों और सैकडों नागरिक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button