नकटी गांव में विधायक कॉलोनी बनने के विरोध में आम आदमी पार्टी का ज्ञापन, 85 गरीब परिवारों के पुनर्वास की उठाई मांग

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवापारा-राजिम: रायपुर जिले की धरसींवा विधानसभा अंतर्गत ग्राम नकटी (सम्मानपुर) की चरनोई भूमि पर प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने स्थानीय गरीब एवं श्रमिक परिवारों के समर्थन में आवाज बुलंद की है। पार्टी के अभनपुर विधानसभा प्रभारी मोहन चक्रधारी ने अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू को ज्ञापन सौंपकर लगभग 85 प्रभावित परिवारों का न्यायपूर्ण पुनर्वास सुनिश्चित किए बिना कॉलोनी निर्माण की अनुमति नहीं देने की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मस्तराम साहू, संजय विश्वकर्मा, यशवंत भारती, जेठूराम सोनवानी आदि मौजूद थे।

ज्ञापन में कहा गया है कि वर्षों से इस भूमि पर रह रहे करीब 85 गरीब और श्रमिक परिवारों के मकानों पर बुलडोजर चला दिया गया है, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं। आम आदमी पार्टी ने इसे केवल प्रशासनिक विषय नहीं बल्कि सामाजिक न्याय और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा मामला बताया है।

विधायक इंद्रकुमार साहू से मानवीय हस्तक्षेप की अपील

पार्टी ने विधायक से आग्रह किया है कि प्रस्तावित विधायक कॉलोनी को स्वीकृति देने से पहले प्रभावित परिवारों के सम्मानजनक पुनर्वास, वैकल्पिक आवास और न्यायपूर्ण समाधान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान जनता के विश्वास से बढ़ता है, न कि गरीबों को उजाड़कर बनाए गए आवासों से।

पीड़ित परिजनों को सम्मानजनक पुनर्वास किया जाए – मोहन चक्रधारी

आम आदमी पार्टी के अभनपुर विधानसभा प्रभारी मोहन चक्रधारी ने कहा कि नकटी में वर्षों से बसे गरीब और श्रमिक परिवारों को उजाड़कर विधायक कॉलोनी बनाना न्यायसंगत नहीं है। हमारी मांग है कि किसी भी निर्माण कार्य से पहले सभी प्रभावित परिवारों का सम्मानजनक पुनर्वास किया जाए। जनप्रतिनिधियों को जनता के हित और सामाजिक न्याय को सर्वाेच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायक इंद्रकुमार साहू इस मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए गरीब परिवारों के हित में सकारात्मक निर्णय लें।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

भारी बवाल के बाद सम्मानपुर (नकटी) में लगभग 9 हेक्टेयर शासकीय भूमि से 77 अवैध मकान हटाए गए, विधायक अनुज शर्मा ने कहा – जरूरतमंदों के साथ अन्याय नहीं होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button