SBI कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद, जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- रायपुर में एक SBI कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के वक्त कर्मचारी की पत्नी किसी काम से बाहर गई हुई है। घर लौटी तो पति की लाश फंदे पर लटकते हुए देख उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक के एक कर्मचारी ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतक सौरभ सिंह बैंक के होम लोन शाखा में काम करता था। बताया जा रहा है घटना के वक्त कर्मचारी घर पर अकेला था। उसकी पत्नी किसी काम से बाहर गई हुई थी। महिला ने अपने पति को फोन किया, तो सौरभ ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद वह घर पहुंची, तो कमरे का एक दरवाजा अंदर से बंद था। महिला पिछले दरवाजे से कमरे के अंदर गई। अंदर का दृष्य देखकर उसके होश उड़ गए।

रस्सी के सहारे पंखे पर लटके मिली लाश

कमरे में सौरभ की लाश रस्सी के सहारे पंखे पर लटक रही थी। उसने फौरन चाकू की मदद से रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा, लेकिन युवक की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे की जांच के दौरान पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है।
युवक ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह अपनी मानसिक स्थिति के कारण सुसाइड कर रहा है। इसके लिए उसने अपने मां-बाप और पत्नी से माफी मांगी है। आगे लिखा कि वह एक अच्छा बेटा, अच्छा पति और एक अच्छा भाई नहीं बन पाया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EpBZvApYWz41PipgNDs6CU

यह खबर भी जरुर पढ़े

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, खुदकुशी का लाइव वीडियो आया सामने

 

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन