नवविवाहिता पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति: 6 महीने पहले हुई थी शादी, इस वजह से मार डाला पत्नी को

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। 6 महीना पहले ही दोनों की शादी हुई थी। मामला बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी सूर्यवंशी अपनी नवविवाहित पत्नी रितिका के चरित्र पर शंका करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होते रहता था। कल भी दोनों के बीच विवाद हुआ और इसके बाद युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंचकर कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी करण सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
थाने पहुंचकर किया सरेंडर

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने लाश को कमरे में ही छिपा दिया। इसके बाद सोमवार को उसने इस घटना की जानकारी अपने घर में दी और फिर खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। उसने पुलिस से कहा कि उसकी पत्नी की चरित्र पर शक था। इसलिए उसे मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दो बार पत्नी को छोड़ दिया था मायके
आरोपी युवक के ससुरालवालों ने पुलिस को बताया कि वह शादी के पहले से ही उसकी चरित्र पर शक करता था। इसके चलते उनके बीच ब्रेकअप भी हो गया था। फिर बाद में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। शादी होने के बाद भी उनकी बेटी ससुराल में खुश नहीं थी। आरोपी करण सूर्यवंशी उस पर शंका कर आए दिन मारपीट करता था। इस बीच वह दो बार उसे मायके में छोड़ दिया था। फिर बाद में ससुराल लेकर आ गया। उन्हें पता होता कि आरोपी उनकी बेटी को मार देगा, तो उसे ससुराल ही नहीं भेजते।

हत्या से जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़े…

Double Murder : दामाद ने की सास-ससुर की हत्या, ऐसे हुआ मामले का खुलासा, जानिए पूरा माला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film