पत्नी ने पति पर किया जानलेवा हमला, तीन महीने पहले ही हुई है शादी, काउंसलिंग के लिए थाने पहुंचे थे दोनों, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजधानी रायपुर में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, शादी के तीन महीने बाद नवविवाहिता अपने मायके जाने के लिए ससुराल से निकली और प्रेमी के पास पहुंच गई। इधर पति ने पत्नी को फोन किया, तो काल रिसिव नहीं किया। दूसरे दिन पत्नी को लेकर पति ससुराल पहुंचा, तो युवती गायब मिली। पूरा मामला कोतवाली थाना का है।

जानकारी के अनुसार बोरियाकला निवासी महेश्वर ओझा की शादी अप्रैल 2024 में नरहरपुर निवासी भुनेश्वरी ओझा से हुई थी। 30 जून को भुनेश्वरी के माता-पिता आषाढ़ मनाने अपने साथ ले गए। 1 जुलाई को महेश्वर ने कॉल किया, तो भुनेश्वरी अपने घर में नहीं थी। 2 जुलाई को महेश्वर अपने ससुराल गया, तो भी भुनेश्वरी अपने घर में नहीं मिली। इसके बाद महेश्वर वापस घर लौट आया। इसके कुछ दिन बाद भुनेश्वरी ने उसे फोन करके बताया कि वह दूसरे लड़के से शादी कर ली है और अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। यह सुनकर महेश्वर के पैरों तले जमीन खिसक गई।

इससे नाराज महेश्वर ने पुलिस में इसकी शिकायत की। मामला महिला थाने में पहुंचा। महिला पुलिस ने काउंसलिंग के लिए भुनेवश्वरी को बुलाया, तो वह नहीं पहुंची। दूसरी काउंसलिंग में 30 जुलाई को दोनों उपस्थित हुए। परामर्श केंद्र के बाहर सभी बैठकर चाय पी रहे थे। महेश्वर भी वहीं पर था। तभी अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। भुनेश्वरी ने गाली-गलौज करते हुए कांच के गिलास को तोड़ कर महेश्वर पर वार कर दिया। जिससे महेश्वर घायल हो गया। पुलिस ने भुनेश्वरी के खिलाफ जानलेवा हमले का अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EpBZvApYWz41PipgNDs6CU

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवविवाहिता ने कुल्हाड़ी से काट दिया पति का गला, 6 महीने पहले हुआ था लव मैरिज, जांच में ये बात आई सामने

Related Articles

Back to top button