गरियाबंद में डिप्टी कलेक्टरों के बदले प्रभार : राजिम, छुरा, गरियाबंद, देवभोग के एसडीएम बदले गए, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए नये दायित्व

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन कर कार्याे का दायित्व सौंपा है। जारी आदेशानुसार संयुक्त कलेक्टर राकेश कुमार गोलछा को उप जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ गरियाबंद एसडीएम बनाया गया है। साथ ही वरिष्ठ लिपिक शाखा एवं खनिज शाखा का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।

इसी प्रकार संयुक्त कलेक्टर पंकज डाहिरे को मैनपुर एसडीएम बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर विशाल महाराणा छुरा एवं राजिम एसडीएम होंगे। डिप्टी कलेक्टर तुलसीराम मरकाम को देवभोग एसडीएम बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर अर्पिता पाठक को भू अभिलेख, नजूल परिवर्तित भूमि शाखा का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।

साथ ही अधीक्षक / सहायक अधीक्षक (राजस्व/सामान्य/कार्यपालिक), जिला कार्यालय के जनसूचना अधिकारी, लोकसभा-राज्यसभा-विधानसभा प्रश्न, मुख्यमंत्री सचिवालय- जनचौपाल, कलेक्टर जनचौपाल, आनलाईन, पीजीएन, सीपीग्राम, पी.ए.सी.एल., आनलाईन जनशिकायत शाखा, नापतौल, राजीव गांधी आश्रय योजना, पीएचई जल जीवन मिशन, छ.ग. निक्षेपकों का हित संरक्षण अधिनियम अंतर्गत निवेषकों को राशि वापसी संबंधी नस्ती का प्रस्तुतीकरण, क्रेडा, स्वास्थ्य/आयुर्वेद/जीवन दीप समिति/ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, अधोसंरचना एवं पर्यावरण विकास निधि के प्रभारी अधिकारी होंगी। डिप्टी कलेक्टर अंजली खलखो उप संचालक जिला पंचायत होंगी। साथ ही प्रभारी जिला खेल अधिकारी होंगी।

लिंक अधिकारी 

कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत/ अपर कलेक्टर/संयुक्त कलेक्टर/डिप्टी कलेक्टर की अनुपस्थिति/अनुपलब्धता की दशा में लिंक ऑफिसर नियुक्त किया है। जिसके अनुसार कलेक्टर के अवकाश अवधि में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रीता यादव कलेक्टर गरियाबंद के प्रभार में होंगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के लिंक अधिकारी अरविंद पाण्डेय अपर कलेक्टर होंगे।

अरविंद पाण्डेय अपर कलेक्टर के लिंक अधिकारी नवीन भगत संयुक्त कलेक्टर। नवीन भगत संयुक्त कलेक्टर की लिंक अधिकारी अर्पिता पाठक डिप्टी कलेक्टर होंगी। अर्पिता पाठक डिप्टी कलेक्टर के लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर रामसिंह सोरी होंगे। डिप्टी कलेक्टर रामसिंह सोरी की लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर अंजली खलखो होंगी। अंजली खलखो डिप्टी कलेक्टर के लिंक अधिकारी रामसिंह सोरी डिप्टी कलेक्टर होंगे ।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EpBZvApYWz41PipgNDs6CU

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद में SDM व 9 तहसीलदारों के बदले प्रभार, राजिम तहसील का इन्हें मिला प्रभार, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन