केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: कल चंपारण में करेंगे मंदिर दर्शन, नवागांव में उतरेगा हेलीकाप्टर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दो दिनों के रायपुर प्रवास पर पहुंच रहे है। वे आज 23 अगस्त की रात्रि 10 बजे विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे और कल 24 अगस्त को सुबह 10:30 बजे महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम का दौरा करेंगे। इसके लिए बार्डर सेक्युरेटी फोर्स का हेलीकाप्टर नवागांव के उप मण्डी प्रांगण में निर्मित हेलीपैड पर ट्रायल के लिए लैंड किया था और महज पांच मिनट में वैरीफाई करके फिर वापस उड़ान भर करके गंतव्य की ओर रवाना हो गया।

जारी प्रोटोकाल के अनुसार 24 अगस्त को महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली चम्पारण में 30 मिनट रूक कर दर्शन पश्चात वापस रायपुर के लिए निकल जाएंगे। रायपुर में छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशकों के साथ अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक के बाद दोपहर 2:30 बजे छत्तीसगढ़ के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व विकास संबंधी बैठक में सम्मिलित होंगे।

पाँच लेयरों में सुरक्षा

बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा पांच लेयर में होगी जहां 600 जवान, 25 राजपत्रित अधिकारी तथा 6 आईपीएस की ड्यूटी उनके सुरक्षार्थ रखें गए हैं। नवापारा CHC को आपातकालीन स्थिति के लिए रिजर्व किया गया है। नवापारा सहित आसपास क्षेत्र के थानों से अधिकारियों सहित पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। 

मंत्री अमित शाह 25 अगस्त 2024 को सुबह 10:30 बजे एनसीबी ऑफिस, रायपुर का उद्घाटन करेंगे और समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद होटल मेफेयर, रायपुर में दोपहर 1:30 बजे छत्तीसगढ़ में सहकारिता के विस्तार से संबंधित बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर रायपुर से वापस लौट जाएंगे।

2001 में पहुंचे थे चम्पारण

टीकम चंद साहू ने बताया कि इसके पहले मंत्री अमित शाह 2001 में अपनी माताजी को लेकर चम्पारण आए थे जब वे गुजरात राज्य की राजनीति में थे तब वे राष्ट्रीय परिदृश्य से बाहर थे। इसके बाद 2013 के विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में आने वाले थे, सारी व्यवस्था भी हो चुकी थी, मंच तैयार था और पब्लिक भी आ चुकी थी पर ऐन वक्त में उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया तब चन्द्रशेखर साहू भाजपा के प्रत्याशी थे।

वीडियो

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरुर पढ़े

साहू समाज हर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है : अरुण साव

 

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल