सड़क हादसे में दो की मौत, मां के साथ तीजा जा रही 7 साल की बच्ची को टैंकर ने कुलचा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- मां के साथ तीजा पर्व मनाने जा रही 7 साल की बच्ची को टैंकर ने कुचल दिया है, घटना में बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं बच्ची की मां, भाई और मामा को मामूली चोटें आई हैं। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बोरसी निवासी अंजू पति लक्ष्मण साहू का मायका कोलिहापुरी राजनांदगांव है। वह अपने दो बच्चों दुर्गेश्वरी (7) और विवेक (9) को लेकर भाई के साथ तीजा मनाने जा रही थी। रास्ते में पोटिया भट्ठी के पास सामने आ रहा तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने ठोकर मार दी। इससे मोटर साइकिल में पेट्रोल टंकी के ऊपर बैठी दुर्गेश्वरी उछलकर सड़क पर गिर गई। उसे कुचलते हुए टैंकर आगे बढ़ गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं मोटर साइकिल चला रहे अंजू के भाई, बेटा विवेक और वह खुद तीनों सड़क के दूसरे हिस्से में गिरे। उन्हें सामान्य चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर टैंकर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में चंद्राकर कंस्ट्रक्शन के टैंकर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

वहीं दूसरी घटना दुर्ग के ही अंडा गांव में अटल चौक के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को चपेट में लिया। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना सुबह 8 बजे की बताई जा रही है। अंडा थाना पुलिस जांच में जुटी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FDoWWjJsE5T5bqPFCgyMct

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: बहन को तीजा लाने जा रहे दो युवक सड़क हादसे का शिकार, दोनों की दर्दनाक मौत

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल